आगरा में ऐसे ही गर्मी जारी रही तो टूटेगा 125 साल का रिकॉर्ड, 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

आगरा में मौसम की स्थिति बहुत कठोर है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. अगर तापमान इसी तरह जारी रहा तो गर्मी 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। शुक्रवार को आगरा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लू का कहर चार दिनों तक बना रह सकता है. 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार की शुरुआत भी गर्मी के साथ हुई।

शुक्रवार की तुलना में शनिवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से नौ डिग्री अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 122 साल के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है. 28 अप्रैल 1979 को तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है।

शनिवार को तापमान नौ डिग्री अधिक था

शनिवार को पारा सामान्य से 9 डिग्री ऊपर रहने से दोपहर बाद सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिन के साथ-साथ रात में भी पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो 125 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। रविवार की सुबह भी गर्मी के साथ शुरू हुई। आज भी तापमान 45 के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है. 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट दिया गया है। 12 अप्रैल से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन तापमान में कमी नहीं होगी।

दोपहर में ताजमहल में पसरा सन्नाटा

अप्रैल में भीषण गर्मी का असर ताज पर भी पड़ा है। ताज में सुबह 6 से 10 बजे के बीच पर्यटकों की भीड़ रहती है, वहीं दोपहर 12 से 4 बजे के बीच पूरी तरह सन्नाटा रहता है। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक दोपहर में ही दिखाई देते हैं, जिन्हें शाम तक लौटना होता है। दोपहर में तेज धूप के कारण शनिवार को ताज के प्रवेश द्वारों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम को भीड़ बढ़ गई।

शनिवार को छुट्टी होने के बाद भी शहर के बाजारों में भीड़ नहीं दिखी. नवरात्रि की अष्टमी की सुबह 10 बजे तक कन्या पूजन करते रहे। शाम पांच बजे के बाद नवमी की खरीदारी के लिए लोग निकले, लेकिन फिर भी पारा 43 डिग्री तक बना रहा। दोपहर में ग्राहक नहीं मिलने से सीमांत क्षेत्र के बाजारों के दुकानदारों ने दोपहर 1 से 4 बजे तक दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है.

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
आगरा4522.4
प्रयागराज 44.4 20.7
झांसी 44  22.1
अलीगढ़ 43.821.4
वाराणसी43.5  20.9

Also Read – ग्रीन गैस पाइपलाइन में आग लगने से इलाके में हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल !

आगरा से जुड़ी और जानकारी के लिए अनरेवलिंग आगरा को फॉलो करें

- Advertisement -spot_imgspot_img
Aniket Jain
अनिकेत डिजिटल मार्केटिंग/एसईओ विशेषज्ञ हैं.मैनेजमेंट, कंटेंट राइटिंग, वेब डेवलपमेंट इनकी विशेष कौशल है.इसके साथ ही जिन्होंने बिजनेस स्टडीज का अध्ययन किया है
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here