ताजनगरी के लोगों को एक बार फिर आगरा से मुंबई जाने के लिए सीधी उड़ान मिल सकती है। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस गुरुवार से मुंबई आगरा के बीच फिर से उड़ान शुरू कर रही है। पिछले 25 मार्च को इस रूट पर फ्लाइट सर्विस बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इंडिगो एक हफ्ते में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई और आगरा के बीच फ्लाइट मुहैया कराएगी। जिसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने भी बुकिंग शुरू कर दी है। इससे आगरा से मुंबई जाने वाले सभी पर्यटकों और लोगों को राहत मिलेगी। (Agra-Mumbai flights starting again)
मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ने 25 मार्च को आगरा से मुंबई के लिए उड़ान रोक दी थी | इसके बाद से आगरा से मुंबई जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली जाने के बाद उन्हें मुंबई के लिए फ्लाइट मिल रही थी। ऐसे में अब करीब 40 दिनों के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा और मुंबई के बीच उड़ान की तैयारी कर ली है और गुरुवार से उड़ान शुरू हो सकती है |

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि गुरुवार से मुंबई-आगरा फ्लाइट फिर से शुरू हो रही है। इस उड़ान से आगरा के पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को भी गति मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई आगरा की फ्लाइट को करीब 3 बार रोका है। हालांकि कई बार बंद होने के बावजूद आगरा मुंबई की फ्लाइट में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है | 25 मार्च को बंद हुई फ्लाइट में एक तरफ से 150 और दूसरी तरफ से 180 यात्री रोजाना आ रहे थे |
वहीं आपको बता दें कि गुरुवार को आगरा और मुंबई के बीच फ्लाइट शुरू होने के बाद आगरा को चार शहरों से जोड़ा जाएगा. अभी तक आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ और अब मुंबई के लिए उड़ानें हैं। इंडिगो एयरलाइंस भी 2 जून से अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। जिसके लिए वेबसाइट पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। उसके बाद पांच शहरों को फ्लाइट के जरिए आगरा से जोड़ा जाएगा।
आगरा से जुड़ी और जानकारी के लिए अनरेवलिंग आगरा को फॉलो करें
Also Read :आगरा में लकड़बग्घों ने ग्रामीणों पर किया हमला, एक युवती लापता, खड्ड में चल रही तलाश